4 साल बाद कोर्ट ने आरोपी पति को सुनाया फैसला, पत्नी को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पत्नी की नृशंस हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले कृष्णा सिन्हा ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी सरस्वती सिन्हा पर मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया था। मृतिका दो मासूम बच्चों की मां थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।


जानकारी के मुताबिक, चिनौरी निवासी कृष्णा सिन्हा ने सरस्वती सिन्हा से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी हैं। लेकिन 25 दिसंबर 2021 की रात करीब 8 बजे कृष्णा ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी सरस्वती पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी सरस्वती को उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

 

 

आरोपी पति

मृत्यु से पहले सरस्वती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि आरोपी पति ने उसके पिता को टंगिया से मारकर जान से खत्म करने की धमकी दी थी। जब सरस्वती ने इसका विरोध किया तो सनकी पति कृष्णा ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

 

इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत में मजबूत पैरवी की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद ध्रुव ने आरोपी कृष्णा सिन्हा को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related