रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

Date:

रामायण’ में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है. अरविंद 82 साल के थे. अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार रात को मुंबई में आखिरी सांस ली. अरविंद काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. ईटाइम्स के मुताबिक, ये जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौशतुभ त्रिवेदी द्वारा दी गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कौशतुभ ने अरविंद त्रिवेदी के निधन की दुखद खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन आज यानी मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इससे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज मुंबई के कांदिवली वेस्ट में स्थित दहानुकरवादी शमशान में होगा।

अरविंद त्रिवेदी को सबसे ज्यादा उनके द्वारा रामायण में निभाई गई रावण की भूमिका के लिए जाना जाता है. अरविंद त्रिवेदी ने रावण का इतना दमदार किरदार निभाया था कि उनके आगे बाकी सारे कलाकार टीवी पर आज भी फीके नजर आते हैं. वो कड़क आवाज और वो अकड़कर चलने का अंदाज आज भी लोगों को खूब पसंद है।

आज भी जब रामायण जब भी टीवी पर आती है, तो दर्शक टक-टकी लगाए अपने चहेते रावण को देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते हैं. अरविंद त्रिवेदी का रावण वाला किरदार इतना लोकप्रिय था कि हर कोई अभिनेता की तरह इस किरदार को जीने की कोशिश करता नजर आज भी राम लीला में नजर आता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related