गर्लफ्रेंड को सूटकेस में Boys Hostel ले जाने के मामले में एक्शन: 5 छात्राएं और 1 छात्र सस्पेंड, वीडिओ भी सोशल मीडिया में जमकर हुआ था वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सोनीपत। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एक छात्र द्वारा एक छात्रा को सूटकेस (ट्रॉली बैग) में ले जाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रबंध ने पांच छात्राओं व एक छात्र को निलंबित कर दिया है। इस घटना में शामिल छात्र व छात्राएं निलंबन के दौरान कक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे।
आंतरिक जांच पूरी होने तक उनके कक्षाओं में बैठने पर रोक लगाई है। शनिवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें एक छात्रा हॉस्टल में एक सूटकेस को खींचकर ले जा रहा था। सूटकेस में आवाज आने पर सुरक्षा कर्मियों ने सूटकेस खोलकर देखा ते उसमें एक छात्रा निकली।

क्या है पूरा मामला?

12 अप्रैल को सोनीपत की ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि एक छात्र सूटकेस खीकर हॉस्टल में जा रहा था।
अचानक सूटकेस का पहिया पहिया टूट गया और सूटकेस में किसी के चीखने की आवाज आई। इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस खुलवाकर देखा तो उसमें एक छात्रा निकली। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस विश्विद्यालय पहुंची तो छात्राओं ने बताया कि वे सभी आपस में प्रैंक कर रही थीं।
इस संबंध में ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय अंजू मोहन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना में शामिल छह विद्यार्थियों को निलंबित किया है।
मामले में संलिप्तता मिलने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर इन विद्यार्थियों को निलंबित किया गया है।जांच होने तक इन्हें कक्षाओं में बैठने की इजाजत नहीं है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related