ACCIDENT BREAKING : 12 लोगों की मौत, टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक में जबरदस्त टक्कर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING: 12 people died, massive collision between tempo traveler and truck

डेस्क। महाराष्ट्र में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब यहां एक टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई है और इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में भी पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे को संज्ञान में लेते हुए हर संभव मदद की बात कही है। साथ ही हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम के अलावा पीएम मोदी की तरफ से भी मुआवजे की घोषणा की गई है।

रात एक बजे के करीब हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में यह भीषण सड़क हादसा रात करीब 1:00 बजे छत्रपति संभाजी नगर जिले में वैजापुर टोल पोस्ट के पास हुआ। टेम्पो ट्रैवलर तेज रफ्तार से समृद्धि एक्सप्रेसवे पर जा आ रहा था और इसी दौरान पीछे से एक ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो ट्रैवलर के आगे का हिस्सा पिच्ची उड़ गया और 12 लोग मारे गए। जबकि लगभग 23 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वैजापुर पुलिस इंस्पेक्टर श्यामसुंदर कवथड़े ने बताया कि, 17 घायलों का छत्रपति संभाजी नगर में इलाज चल रहा है जबकि 6 घायलों को इलाज के लिए वैजापुर के ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अतुल सावे ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना है।

मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 5 लाख रुपए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि, मृतकों के परिवारों को सरकार 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देगी। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। वहीं सीएम के अलावा पीएम मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने हादसे में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

हादसे को लेकर संजय राउत हमलावर

इधर, हादसे को लेकर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत सरकार पर हमलावर हो गए हैं। संजय राउत ने कहा कि यह सरकार जवाबदारी नहीं ले रही है। ये जो समृद्धि महामार्ग बना है ये जनता के लिए नहीं ठेकेदार और उनसे मिलने वाले कमिशन के लिए बना है… अब तक लगभग 1 हजार लोग वहां या तो मरे हैं या जख्मी हुए हैं लेकिन इन्होंने क्या किया? किसने जिम्मेदारी ली? इस विभाग के मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए। वे 6 महीने से क्या कर रहे हैं?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related