CHHATTISGARH : ACB accused of mega scam, demand for CBI investigation
दीपका/कोरबा। ACB समूह की कोल वाशरियों और पावर प्लांट्स में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनाधिकार पार्टी ने CBI-SIT जांच की मांग उठाई है। दीपका में बारिश के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं और प्रभावित ग्रामीणों ने करीब 6 घंटे धरना-प्रदर्शन किया।
MAHADEV SATTA CASE : विकास गर्ग की रिमांड पर सुनवाई, ED ने मांगे 3 दिन
पार्टी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपकर 1999 से अब तक कोयला परिवहन, रिजेक्ट कोयला, तौल कांटा, पर्यावरण, टैक्स और वित्तीय लेनदेन की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
पार्टी ने 1 करोड़ टन से अधिक कोयला परिवहन के रिकॉर्ड और ACB समूह से जुड़ी करीब 1,410 करोड़ रुपये की JSW Energy-MCCPL डील की भी फोरेंसिक जांच की मांग की है।
MAHADEV SATTA CASE : विकास गर्ग की रिमांड पर सुनवाई, ED ने मांगे 3 दिन
प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 11 सितंबर को SECL मुख्यालय बिलासपुर के घेराव और 2 अक्टूबर को इंसानियत सभा का ऐलान किया गया है।
नोट : महाघोटाले और अनियमितताओं के आरोप पार्टी द्वारा लगाए गए हैं, इनकी स्वतंत्र जांच से पुष्टि होना बाकी है।
