Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 17 फरवरी 2023, शुक्रवार: तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय जानिए, इस समय से रहेगा राहुकाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आज का पंचांग 17 फरवरी 2023, शुक्रवार: आज फाल्गुन कृष्ण की द्वादशी तिथि है। इसी के साथ आज चंद्रमा का संचार भी धनु राशि के उपरांत मकर राशि में रहने वाला है। राष्ट्रीय मिति माघ 28, शक संवत 1944, फाल्गुन कृष्ण, द्वादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 05, रज्जब-25, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 फरवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग रात्रि 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 48 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – विजया एकादशी व्रत (वैष्णव)

सूर्योदय का समय 17 फरवरी 2023 : 
सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 12 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 फरवरी 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 4 बजकर 9 मिनट से 5 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 फरवरी 2023 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय : 
माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...