आम आदमी पार्टी को मिला नया मुख्यालय, केंद्र सरकार ने आवंटित किया दफ्तर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में होने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अच्छी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को नया दफ्तर आवंटित कर दिया है। बंगला नंबर 1, रविशंकर शुक्ला लेन, नई दिल्ली अब आम आदमी पार्टी मुख्यालय का नया पता होगा।

बता दें कि जून में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि आम आदमी पार्टी को अपने कार्यालय के निर्माण के लिए स्थायी भूमि आवंटित होने तक सामान्य पूल से आवास इकाई का उपयोग करने का अधिकार है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को छह सप्ताह के भीतर आप के प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, आप को 15 जून तक अपना वर्तमान पार्टी कार्यालय खाली करना था। यह तब हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आप का पार्टी कार्यालय दिल्ली हाईकोर्ट के विस्तार के लिए आवंटित जमीन पर है।इस पर आप की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने हाईकोर्ट को बताया था कि एक राष्ट्रीय पार्टी को तब तक अस्थायी कार्यालय का अधिकार है जब तक कि उसे स्थायी कार्यालय बनाने के लिए भूमि आवंटित नहीं की जाती।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related