रेस्टोरेंट में IAS दंपती को परोसे गए सलाद में निकला कीड़ा, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-15 पार्ट-दो में स्थित द हाउस आफ सेलेस्ट रेस्टोरेंट में आइएएस दंपती को परोसे गए सलाद में कीड़ा (कैटरपिलर) मिला। दंपती ने सलाद में कीड़ा मिलने का वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में दर्ज की। सक्रिय हुए विभाग की टीम निरीक्षण के लिए रेस्टोरेंट पहुंची और खाद्य सामग्री के सैंपल भरकर जांच के लिए करनाल लैब भेजे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को आइएएस दंपती रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे। उन्होंने खाने के साथ सलाद भी था। प्लेट में सलाद के बीच कीड़ा मिलने पर वह चौंक गए। आइएएस दंपती ने वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में दर्ज कराई।

वहीं, शिकायत के बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेस्टोरेंट की जांच करने पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चौहान के मुताबिक प्रारंभिक जांच में गंदगी और साफ-सफाई जैसी अनियमितताएं मिली हैं। रेस्टोरेंट से चटनी, पनीर, मूंगफली और काजू के नमूने भरकर जांच के लिए करनाल स्थित सरकारी प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रेस्टोरेंट प्रबंधन का कहना था कि रूटीन निरीक्षण के लिए विभाग की टीम रेस्टोरेंट पहुंची थी।

जांच के बाद नोटिस थमाया, 10 दिन का समय

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक विभाग की टीम ने जांच के बाद रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्तरां प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर कीट नियंत्रण रिकार्ड, खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाणपत्र समेत सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related