दानपेटी लेकर फरार हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी

Date:

Crime News : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र  में स्थित बिंदेश्वर मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे ने चोरी का पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टोपी पहने एक चोर पहले मंदिर परिसर में इधर-उधर देखता है और फिर चोरी के इरादे से गेट के ताले को तोड़ता है। ताला टूटते ही वह अंदर घुसकर मंदिर की दानपेटी उठाकर फरार हो जाता है।

सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो गेट का ताला टूटा और दानपेटी गायब मिली। उन्होंने तुरंत पुजारी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

मंदिर में हुई इस चोरी से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा ।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए खतरनाक स्टंट, युवक को जेल

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की बचेली रोड पर...

CG BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की डेपुटेशन लिस्ट

CG BREAKING : School Education Department released deputation list रायपुर।...