रायपुर के फर्नीचर गोदाम में भीषण लगी आग, दमकल की टीम ने दो घंटे बाद पाया काबू

Date:

रायपुर।रायपुर के सड्डू इलाके से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। दरअसल आज सुबह छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र इलाके में स्थित विराज फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से लपटें दिखाई दे रही थी। फिलहाल इस घटने की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां होली के दिन सुबह-सुबह लोगों ने विराज फर्नीचर के गोदाम में धुआं उठते देखा। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें उठने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related