ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

Date:

Raipur Accident : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जा रहे एक तेलंगाना पासिंग ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में यह हादसा हुआ। राहगीरों के मुताबिक टक्कर बेहद जोरदार थी, जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही रायपुर यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे । ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

 

पूरी घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा ताकि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related