CG FLIGHTS : समर शेड्यूल में नई उड़ान नहीं, संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FLIGHTS : No new flights in Alliance Air’s summer schedule, major cuts on Prayagraj route

बिलासपुर, 23 फरवरी 2026। प्रदेश के प्रमुख शहर बिलासपुर में हवाई सेवाओं को लेकर एक बार फिर निराशा का माहौल है। एलायंस एयर द्वारा जारी नए समर शेड्यूल में शहर के लिए किसी नई फ्लाइट की घोषणा नहीं की गई है। उलटे प्रयागराज के लिए संचालित उड़ानों में भी कटौती कर दी गई है।

नए शेड्यूल के मुताबिक अब बिलासपुर से प्रयागराज के लिए सप्ताह में केवल एक ही फ्लाइट चलेगी। इससे पहले यह उड़ान सप्ताह में चार दिन उपलब्ध थी। अचानक हुई इस कटौती से नियमित यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ गया है। यात्रियों का कहना है कि पहले से सीमित सुविधा को और घटा देना शहर के साथ उपेक्षा जैसा है।

सबसे ज्यादा निराशा इस बात को लेकर जताई जा रही है कि रात्रिकालीन उड़ान की मांग के बावजूद नए शेड्यूल में रात की फ्लाइट शामिल नहीं की गई। लंबे समय से कारोबारी और आपातकालीन यात्राओं की सुविधा के लिए रात की उड़ान की मांग उठती रही है, लेकिन इस बार भी कोई राहत नहीं मिली।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एयरलाइन के फैसले पर तीखी नाराजगी जताई है। समिति का कहना है कि बिलासपुर प्रशासनिक, शैक्षणिक और औद्योगिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा शहर है, फिर भी हवाई कनेक्टिविटी के मामले में इसे बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है।

समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नई फ्लाइट्स और बेहतर शेड्यूल की व्यवस्था नहीं की गई, तो बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। खासकर प्रयागराज फ्लाइट में कटौती को लेकर विरोध तेज करने की बात कही गई है।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि मजबूत हवाई कनेक्टिविटी से व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई रफ्तार मिल सकती है। ऐसे में उड़ानों में कटौती को शहर के विकास की राह में बड़ी बाधा के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related