रायपुर : आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर निगम जोन नम्बर 2 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड नम्बर 36 के क्षेत्र में मौदहापारा में सड़क पर लगाये जाने वाले ठेलों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण निगम जोन क्रमांक 2 के जोन कमिश्नर श्री विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया की उपस्थिति में किया गया. ठेलों में गन्दगी पाये जाने पर सम्बंधित 3 ठेलों के संचालकों पर कुल 900 रूपये का जुर्माना किया गया. इसी प्रकार सिंधी मार्केट में खुले में नाली में पेशाब करते मिलने पर सम्बंधित नागरिक पर 50 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया एवं इस सम्बंधित जनशिकायत का जोन स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
मार्केट में नागरिक द्वारा नाली में पेशाब करते मिलने पर 50 रूपये का जुर्माना, गन्दगी मिलने पर तीन ठेलों में 900 रूपये जुर्माना, निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
Date:

