कर्ज देकर पैसे वसूलने वाला बड़ा सरकारी सूदखोरगिरफ्तार, कर्मचारियों सहित कई अन्य लोगों को बनाया था अपना शिकार

Date:

रायपुर। लोगों को कर्ज देकर उसके एवज में मोटी रकम वसूलने वाले एक बड़े सूदखोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम इरफान कुरैशी उर्फ मोनू है,जिसने कई सरकारी कर्मचारियों को अपने झांसे में लिया था।

कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने एक बड़े सूदखोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सूदखोर का नाम इरफान कुरैशी उर्फ मोनू है,जिसके द्वारा बड़े पैमाने पर सूदखोरी का अवैध कारोबार किया जा रहा था। इरफान द्वारा लोगों को जरुरत के हिसाब से कर्ज पर पैसे दिया जाता था और उसके एवज में कई गुना मोटी रकम वसूला करता था। आरोपी कर्ज देने के वक्त एटीएम, पासबुक और चेक रख लेता था, ताकी उसकी वसूली समय पर हो सके। इरफान के झांसे में कई सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग आ चुके है। दो लोगों की शिकायत पर पुलिस ने उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।

इरफान के खिलाफ कुसमुंडा थाना में भी सूदखोरी का मामला दर्ज है, जिसके बाद उसे जेल के हवा खानी पड़ी थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से लोगों को परेशान करना शुरु कर दिया था। बताया जा रहा है, कि सूदखोरी के पैसों से इरफान ने अकूत संपत्ति जमा कर रखी है, जिसे शायद भविष्य में कुर्क भी किया जा सकता है। बहरहाल पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related