सड़क हादसे में पूर्व विधायक रामदयाल उइके समेत 6 घायल, बंजारी बस्ती के पास तेज रफ्तार कार आपस में भिड़ी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोटा। केंदा चौकी अंतर्गत ग्राम बंजारी बस्ती के पास तेज रफ्तार 2 कारों की आपस में भिड़ंत ही गयी। इस हादसे में तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक सहित 6 लोगों को आई चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केंदा में प्राथमिक इलाज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की बतलाई जा रही है जब तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक राम दयाल उईके अपनी नेक्सन कार क्रमांक CG 10 AX 2382 से पेंड्रा से बिलासपुर जा रहे थे कि जब वह बंजारी बस्ती के पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही कार के साथ भिड़ंत हो गई।

जिससे कार में बैठे पूर्व विधायक के सीने में मामूली चोटें आई हैं व उनके ड्राइवर को भी मामूली चोट आई है। वहीं दूसरे कार में सवार सवार 5 लोगों को भी मामूली चोटें आई है। यह सभी इनोवा कार क्रमांक CG 10 AR 5469 में सवार होकर चकरभाठा से रीवा जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही केंदा चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी और पूर्व विधायक सहित सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केंदा लेकर आये जहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related