10 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा बाबा साहेब की 131वीं जयंती

Date:

मुख्यमंत्री बघेल सहित महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री होंगे शामिल
रायपुर। 
भारतीय संविधान के रचियता डा. बाबा साहेब आम्बेडकर की 131वीं पर डा. बाबा साहेब सार्वजनिक जयंती समारोह समिति 10 से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाएगा। इस दौरान 14 अप्रैल को आयोजित मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री डा. नीतिन राउत, सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर शामिल होंगे।
समिति के अध्यक्ष इंजीनियर सीडी खोबरागड़े, महासचिव अधिवक्ता संजय गजभिये, संयोजक भोजराज गौरखेड़े, प्रकाश रामटेके, बीएस जागृत, रूपलता कानेकर ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि राजधानी रायपुर में 5 दिवसीय जयंती समारोह के पहले दिन 10 अप्रैल को धम्म शिविर का आयोजन धम्मचारी नागरत्न द्वारा धम्मदेसना डब्ल्यूआरएस बुद्ध विहार में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फूले व सावित्री बाई फूले जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक वृंदावन सभागृह सिविलि लाइन में होगा। 12 अप्रैल को बौद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है इस दौरान दोपहर 1 बजे से महिलाओं द्वारा उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 3 बजे से परिचर्चा का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, अध्यक्षता महापौर एजाज ढेबर, विशेष अतिथि राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, मुख्य वक्ता के रुप में विधायक इंदू बंजारे व वक्ता रंजनी घरडे, अंजू मेश्राम व डा. कल्पना सुखदेवे शामिल होंगी।
खोबरागड़े ने बताया कि 13 अप्रैल को 10 युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा जो शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम शाम 5 से रात्रि 10 तक वृंदावन सभागृह में आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को डा. बाबा साहेब प्रतिमा स्थल अंबेडकर चौक में आयोजित होगा जहां विभिन्न वार्डों से निकलने वाली रैलियां यहां पहुंचेगी। सुबह 10 बजे से जय भीमा लोक कला एवं सांस्कृतिक समिति रायपुर द्वारा भीम गीतों की प्रस्तुति होगी। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा  महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री डा. नीतिन राउत, सांसद सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन व श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया, भारतीय बौद्ध महासभा छग के प्रदेश अध्यक्ष बीएस जागृत, महापौर एजाज ढेबर, शहर के चारों विधायक शामिल होंगे। शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक प्रकाश नाथ पाटनकर की कव्वाली होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : पिघली धातु का रिसाव… बड़ा खतरा टला!

CG BREAKING : Molten metal leaks… major danger averted! जांजगीर-चांपा।...

CHHATTISGARH : EVM आरोप खारिज! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

CHHATTISGARH : EVM allegations dismissed! High Court issues major...