Gariyaband: गौठान में पेड़ के नीचे जिला सीईओ ने जमीन में बैठकर लगाया चौपाल,महिला समूह से चर्चा कर कामकाज के विषय में ली जानकारी।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

देवभोग। जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव आज कदलीमुड़ा गौठान के औचक निरीक्षण पर पहुँची। इस दौरान सीईओ ने पशु शेड,वर्मी शेड,बकरी शेड,मुर्गी शेड के साथ ही अंजोरा टैंक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौठान में लगाये गए सब्जियों की फसलों को देखकर जिला पंचायत सीईओ ने महिला समूह के कामकाज पर बहुत ज्यादा खुसी जाहिर की। इस दौरान महिला समूह ने जिला सीईओ को बताया कि यहां वे सीमेंट का ईटा भी बनाकर बेचती हैं। वहीं मुर्गी शेड में पालन किये जा रहे मुर्गियों के विषय में भी महिला समूहों ने सीईओ को जानकारी दिया। गौठान में सभी कार्यों का निरीक्षण करने के बाद जिला सीईओ एक पेड़ के नीचे पहुँची। यहां उन्होंने पेड़ के नीचे जमीन में बैठकर चौपाल लगाकर महिला समूहों से विस्तृत चर्चा की।

बाड़ी योजना का जमकर किया तारीफ

महिला समूह के द्वारा बाड़ी योजना के तहत आदर्श गौठान कदलीमुड़ा में करीब एक एकड़ में सब्जी लगाया गया हैं। वहीं सब्जियों के फसलों को देखकर जिला सीईओ ने बहुत ज्यादा खुसी जाहिर की। इसी के साथ ही वर्मी खाद बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं मुर्गी पालन को भी लेकर बातचीत हुई। गौठान समिति के अध्यक्ष मनमोहन नेताम ने जिला सीईओ से चर्चा के दौरान कहा कि महिला समूह को और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले के सम्बंधित अधिकारियों को लगातार गोठान का निरीक्षण कर विहान की महिलाएं को दिशा-निर्देश देना चाहिए ऐसा उन्होंने आग्रह किया । वहीं जिला सीईओ ने जिले के मतस्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गौठान में आकर महिलाओँ को मछली पालन के विषय में जानकारी देकर योजना का लाभ उन्हें दिलाये। वहीं गोठान समिति के अध्यक्ष ने जिला सीईओ को बताया कि यहां सीसी सड़क मुख्य मार्ग से गौठान तक पहुँचने के लिए अति आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि बरसात के दिनों में गोठान में आने वाला सड़क कीचड़ से सन जाता हैं ऐसे में सड़क बनाया जाए। वहीं जिला सीईओ ने जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वसान दिया।

गोठान में समूह की तारीफ लेकिन अधिकारियों पर नाराजगी

जिला पंचायत सीईओ ने कदलीमुड़ा में गौठान के निरीक्षण के बाद बाड़ी योजना के तहत लगाए गए सब्जियों के फसलों के साथ ही वर्मी खाद और सीमेंट के ईट और मुर्गी पालन को देखकर बहुत ज्यादा खुसी जाहिर की। उन्होंने ब्लॉक के सभी अधिकारियों के बीच महिला समूह के कामकाज की जमकर तारीफ की,वहीं अधिकारियों को कहा कि आप भी अपनी सक्रियता दिखाए। उन्होंने खासकर पशु विभाग को निर्देशित किया कि आपका काम गौठान में दिखना चाहिए। इसी के साथ ही पशु विभाग से जुड़े हर योजनाओं का लाभ और जानकारी देने के लिए भी निर्देशित किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related