रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कार्यकर्ता ने लगाया छेड़खानी का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। पुलिस ने रायगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से इस मामले में विवाद चला आ रहा था। आखिरकार महिला कार्यकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। महिला कार्यकर्ता ने दो दिन पहले थाने में शिकायत दी थी।

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि पार्टी के लिए काम करने के दौरान नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पूर्व पिता के निधन के बाद घर की माली हालत खराब हो गई। इस बारे में जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को बताया और काम दिलवाने की गुहार लगाई। आरोप है कि उमेश ने उसे अकेले पार्टी कार्यालय आने को कहा। 2 जून 2021 की सुबह 11 बजे महिला भाजपा कार्यालय पहुंची। उमेश ने अपने कक्ष में महिला के हाथ में 5 हजार रुपए नकद दिए और कई आपत्तिजनक बातें कहीं। अश्लील हरकतें भी की थी।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related