1 अप्रैल से जरूरत मंदो के घर तक पहुचेगी स्वास्थय सेवाएं, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में पहुचेगी मेडिकल बस, मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुरुआत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर, : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के दूसरे चरण के तहत जिले को में चार बसें जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी को प्राप्त हुई है. 1 अप्रैल को जिले के सभी नगरीय निकायों में यह सुविधा उपलब्ध होगी. इससे जरूरतमंदों के घरों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचेगा। जिसका संचालन भव्या हेल्थ सर्विसेज के द्वारा किया जावेगा. सभी बसें माह में 24 24 शिविर नगरी निकायों में करेंगे।

 

शिविरों में 40 प्रकार की जांच की सुविधा रहेगी तथा निशुल्क दवाई वितरण भी किया जावेगा. नगर पालिका परिषद अधिकारी राजेश्वरी पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 31 मार्च को रायपुर के इंदौर स्टेडियम से द्वितीय चरण अंतर्गत संचालित होने वाले एमएमयू का शुभारंभ किया गया. जिसके पश्चात 1 अप्रैल से यह बसें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्रारंभ करेंगे प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक डॉक्टर एक स्टाफ नर्स एक लैब टेक्नीशियन एक लैब टेक्नीशियन और एक फार्मा रहेंगे।

राज्य शासन द्वारा स्लम क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना गरीबों के लिए वरदान साबित होगी. उक्त योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट शहर के विभिन्न स्लम क्षेत्रों में जाकर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स की टीम मौजूद है। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को निःशुल्क परामर्श, इलाज, दवाईयां एवं पैथालॉजी लैब की सुविधा मिल रही है। इस योजना के धरातल पर उतरने से स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के माथे से चिंता की एक बड़ी लकीर मिट गई है. पहले लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे. पैसे के अभाव में इन्हें अच्छा इलाज भी नहीं मिल पाता था पर अब परिस्थितियां बदल गई है।

 

बता दे की इस योजना से शहरों के स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर इलाज मिल ही रहा है साथ में निःशुल्क लैब, टेस्ट की सुविधा एवं दवाई भी मिल रही है। उक्त मोबाईल मेडिकल यूनिट में गंभीर बीमारियों को छोड़कर सभी प्रकार की सामान्य बीमारियों का इलाज किया जाता है। इसमें लैब की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें आवश्यकतानुसार ब्लड, यूरीन जांच, सीबीसी, मलेरिया जैसे रोगों का निःशुल्क जांच की जाती है। यूनिट में इसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस ऑक्सीमीटर जैसे स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related