16 मार्च को भगवंत मान लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, सरकारी दफ्तरों में नहीं लगेगी सीएम की फोटो

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत सिंह मान बुधवार 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 12 मार्च शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। इससे पहले 13 मार्च को वह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही भगवंत मान ने शुक्रवार देर शाम विधायक दल की बैठक भी बुला ली है।

भगवंत मान ने कहा कि सत्ता संभालते ही सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की लगने वाली फोटो का कल्चर खत्म कर शहीद भगत सिंह व संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related