राज्यपाल कल आएंगी बिलासपुर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। राज्यपाल महामहिम अनुसूईया उइके शनिवार 12 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंच रही हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके दोपहर 12.15 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग से होकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। वे अपरान्ह 2.30 बजे एसईसीएल गेस्ट हाऊस बिलासपुर पहुंचेंगी। अल्पविश्राम के बाद दोपहर 2.50 बजे बहतराई के लिए रवाना होकर 3 बजे बी.आर.यादव एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुॅचेंगी और कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम 5.10 बजे रवाना होकर 5.20 बजे एसईसीएल गेस्ट हाऊस पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5.30 बजे बिलासपुर से राजभवन रायपुर के लिए रवाना हो जायेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related