CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, साथ ही राजिम माघी पुन्नी मेला में होंगे शामिल

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (chief minister Bhupesh Baghel)ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री (chief minister) कहा है कि महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज  दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ राजिम के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री  बघेल का  निर्धारित कार्यक्रम( program) 

मुख्यमंत्री  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.55 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे और 1 बजे ठकुराईन टोला में भगवान शिव के दर्शन करने के उपरान्त वहां बनने वाले लक्ष्मण झूला, ठकुराईन टोला में बनने वाले नदी तट बंद और सोनपुर ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन करेंगे।मुख्यमंत्री आज का विभिन्न कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री यहां गुरू घासीदास जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल अपरान्ह 3 बजे पाटन विकासखंड के ग्राम खम्हरिया में नाला ब्रिज का शुभारंभ करने के बाद 3.15 बजे रवाना होकर 3.30 बजे ग्राम कौही पहुंचेंगे। शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जल संसाधन विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। बघेल पाटन आकर वहां से शाम 4.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे राजिम पहुंचेंगे।

राजिम माघी पुन्नी मेला में होंगे शामिल

इसकब बाद घेल शाम 5 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम के बाद रात्रि 8.15 बजे कार द्वारा रवाना होकर 9.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related