छत्तीसगढ़: छूट गए लोगों का होगा वैक्सीनेशन, कोविड टीकाकरण महाअभियान आज…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। कोरबा जिले में कोविड का टीका लगवाने से अब तक छूट गए लोगों के टीकाकरण के लिए आज वैक्सीनेशन का महाअभियान चलेगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिन में एक लाख से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला और दूसरा टीका लगाया जाएगा। महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में 448 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इन टीका केन्द्रो में 508 वैक्सीनेटर लोगों को कोविड का टीका लगाएंगे। जिले में अभी तक 15 वर्ष से अधिक आयु के दो लाख आठ हजार 567 लोग कोविड का दूसरा टीका नहीं लगाये है। टीकाकरण महाभियान के लिए एक लाख 43 हजार वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा।

महाअभियान के लिए 448 वैक्सीनेशन सेंटर – शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 18 फरवरी को टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 508 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 60 केंद्रों में 120 वैक्सीनेटर लोगों को कोरोना का टीका लगाएंगे। कटघोरा विकासखंड में 83 कंेद्रो पर 83 वैक्सीनेटर, कोरबा विकासखंड में 76 कंेद्रो पर 76 वैक्सीनेटर, पाली विकासखंड में 96 केन्द्रो पर 96 वैक्सीनेटर, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 43 कंेद्रो पर 43 वैक्सीनेटरों को टीकाकरण के काम में लगाया गया है। शहरी क्षेत्रों में 90 केंद्र बनाए गए है, जहां 90 वैक्सीनेटर टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : विधायक से पंगा, अफसर हटे!

CHHATTISGARH : Trouble with MLA, officer removed! सरगुजा. सरगुजा में...

ANNAMALAI NEW PARTY : BJP छोड़ बनाई नई पार्टी!

ANNAMALAI NEW PARTY : Left BJP and formed a...