BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्टर का निधन, 60 फिल्मों में कर चुके हैं काम, पसरा मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर प्रदीप के आर (Kottayam Pradeep/Pradeep KR) का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया. वह 61 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक्टर कोट्टायम प्रदीप के नाम से मशहूर थे। उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

Kottayam Pradeep/Pradeep KR

 60 फिल्मों में कर चुके है काम

प्रदीप के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। एक्टर को विशेष तरीके से संवाद अदायगी के लिए पसंद किया जाता था। वह कोट्टायम जिले से थे। थिएटर कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले प्रदीप ने 2001 में आई वी शशि के निर्देशन में ‘ई नाडू इन्नले वारे” से फिल्मों का रुख किया। इसके बाद उन्होंने कम से कम 60 फिल्मों में छोटे किंतु अहम किरदार निभाए।

 

इस फिल्म से मिला नाम

तमिल फिल्म ‘विन्नाईथांडी वारूवाया’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

एक्टर के निधन पर लोगों, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रदीप एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अपनी अदाकारी से छोटी भूमिकाओं को यादगार बना दिया। ममूटी, मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन सहित अनेक एक्टरओं ने सोशल मीडिया पर प्रदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related