इंडेन कंपनी लाई है एक बेस्ट ऑफर…छोटी फैमिली है तो बेस्ट है ये सिलेंडर..मिल सकता है मात्र 633.5 में…वजन में है हल्के…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। अगर आप भी गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं और आपकी फैमिली छोटी है तो आप इस सिलेंडर को अपने घर ला सकते हैं और इस सिलेंडर की कीमत सिर्फ 633.5 रूपए है। इंडेन कंपनी आपके लिए एक बेस्ट ऑफर लाया है। जहां एलपीजी की कीमत आसमान छू रही है, वहीं इंडेन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन लाया है।

इंडेन अपने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आपके लिए कंपोजिट सिलेंडर लेकर आई है। इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपये में ले सकते हैं। इस सिलेंडर को आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फैमिली छोटी है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।आपको बता दें कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते हैं और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इसी वजह से इन सिलेंडर की कीमत कम होती है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते हैं।इंडियन ऑयल ने बताया कि यह कंपोजिट वाला सिलेंडर अभी 28 शहरों में उपलब्ध है, लेकिन यह जल्द ही सभी शहरों में उपलब्ध होगा। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक यह सिलेंडर मुंबई में 634 रुपये, कोलकाता में 652, चैन्‍नई 645 रुपये में , लखनऊ में 660 रुपये, इंदौर में 653 रुपये, भोपाल में 638 रुपये, गोरखपुर में 677 रुपये है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related