प्रदेशभर में मौसम ने ली करवट… कई इलाकों में छाए रहेंगे आज भी बादल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दो दिन तक जहां प्रदेश में जबरदस्त ठंड पड़ रही थी वहीं अब यह गर्म तासीर में बदल गई है। इसकी वजह यह है कि राजधानी समेत प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है।

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की एक या दो स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। अधिकतम तापमान में प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कोई विशेष गिरावट नहीं है। शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं। प्रदेश के बिलासपुर, बस्तर संभाग में सामान्य से कम और अन्य संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा।

प्रदेश के बिलासपुर सरगुजा संभाग में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर, बस्तर संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रदेश के सरगुजा संभाग में सामान्य से अधिक रायपुर, बिलासपुर में सामान्य से अधिक और बस्तर व दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया है।

रायपुर में सोमवार को आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 27 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रदेश के कुछ जगहों पर घना कोहरा बनने की प्रबल संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना नहीं है । न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related