पंजाब में भगवंत मान होंगे आप के मुख्यमंत्री कैंडिडेट, केजरीवाल बोले- 21 में से 15 लाख लोगों ने पब्लिक वोटिंग में चुना

Date:

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने CM चेहरे का औपचारिक ऐलान कर दिया। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मोहाली पहुंचे और उन्होंने भगवंत मान के नाम का ऐलान किया। आप ने CM कैंडिडेट चुनने के लिए मोबाइल नंबर जारी करके जनता की राय मांगी थी। 3 दिन में 21.59 लाख लोगों ने राय दी। करीब 15 लाख लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया है। केजरीवाल ने इस रिजल्ट के साथ ही भगवंत मान के नाम का ऐलान कर दिया।

अरविंद केजरीवाल पहले ही कहा था कि वह पंजाब में CM की दौड़ में नहीं हैं। पंजाब का CM चेहरा सिख समाज से होगा। 2017 में आप को इसी वजह से बड़ा झटका लगा था कि CM फेस सिख समाज से नहीं था। विरोधियों ने कहा कि बाहर से आकर कोई मुख्यमंत्री बन सकता है, जिससे पंजाबी आप से दूर होते चले गए।

मान बोले- युवाओं के हाथ से टीके छीन टिफिन पकड़ाएंगे

सीएम चेहरा घोषित किए जाने के बाद भगवंत मान ने कहा कि जब मैं कॉमेडियन था तो लोग मुझे देख हंस देते थे। जब राजनीति में आया तो लोग रोने लगे कि हमें बचा लो। मान ने कहा कि पंजाब को सिर्फ लोग ही बचा सकते हैं। वह सिर्फ इसका जरिया बन सकता हैं। पंजाब के युवाओं के हाथ से टीके छीनकर टिफिन पकड़ाएंगे। मान ने कहा कि आज पार्टी ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। लाखों लोगों ने अपनी राय देकर मुझ पर भरोसा जताया। अब मैं डबल जिम्मेदारी से काम करूंगा।

हरे रंग का पैन चमचों नहीं गरीबों के हक में चलेगा

मान ने कहा कि अगर हरे रंग का पैन मेरे हाथ में आया तो वह हमेशा जरूरतमंद और गरीबों के हक में चलेगा। वह किसी चेले या चमचे के हक में नहीं चलेगा। मान ने कहा कि हमें जंग जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। पंजाब पैरों पर खड़े होना जानता हैं। पंजाब की धरती पर गिद्दा और भंगडा डालते हुए दिखाएंगे। जो यूथ IELTS कर विदेश जा रहे हैं, उन्हें भी यहीं रोकेंगे। सबको डिग्री के मुताबिक पंजाब में ही नौकरी दिलाएंगे।

प्रचार अब भी केजरीवाल के चेहरे पर

पंजाब में आप का प्रचार अभी भी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर हो रहा है। आप केजरीवाल के नाम पर पंजाब में एक मौका मांग रही है। आप ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें भ्रष्टाचार, कमजोर सरकारी स्कूल, खराब अस्पताल, महंगे बिजली-पानी बिल और बेरोजगारी का एक ही सॉल्यूशन केजरीवाल को बताया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH BREAKING : IAS-IPS-IFS अफसरों का महंगाई भत्ता बढ़ा … आदेश जारी

CHHATTISGARH BREAKING : Dearness allowance of IAS-IPS-IFS officers increased......

WEST BENGAL ACTION : “जल्दी भागो…” बंगाल सरकार की चेतावनी

WEST BENGAL ACTION : "Run quickly..." Bengal government's warning रायपुर...