CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में दहेजी दानव का अत्याचार, पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, जेठ ने किया प्रयास, FIR

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ में दहेजी दानव का क्रुर चेहरा सामने आया है। मुंह मांगा दहेज नहीं मिलने के कारण ब्याहकर लाई गई दुल्हन के साथ जो घिनौना कृत्य किया गया है, उससे प्रताड़ित होकर हताश हो चुकी दुल्हन ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। दहेज को लेकर जब पति ने प्रताड़ित करना शुरु किया, तो जेठ ने भी मौका पाकर बुरी नीयत को अंजाम देने की कोशिश की।

पूरा मामला दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र का है। यहां ​के निवासी परिवार ने मध्यप्रदेश के बालाघाट के परिवार से रिश्ता किया और अपने बेटे की शादी कर दी। शादी में नगद 2.5 लाख के अलावा दहेज का पूरा सामान दिया गया। लेकिन दहेज के लालचियों को इससे संतुष्टी नहीं मिली और उन्होंने दहेज के लिए दुल्हन को परेशान करना शुरु कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पिता ने बेटी के ससुराल वालों को और 37 हजार रुपए दे दिया, जिससे उनका लालच बढ़ता गया और वे दुल्हन को और ज्यादा परेशान करने लगे।

दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति ने और दहेज मांगा, जिससे दुल्हन ने इंकार कर दिया, तो उसे अप्राकृतिक यौन संबंधों का सामना करना पड़ा। यह सिलसिला रोज चल पड़ा। पति और पत्नी के बीच तनाव का फायदा जेठ ने उठाया और वह भी दुल्हन को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश में लगा रहता। उसके बाद उसके सास, ससुर, जेठ और पति सभी लोग दहेज कम लाने को लेकर ताने मारने लगे। पति आए दिन दहेज लाने के लिए उससे झगड़ा करने लगा। पिता की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह और अधिक दहेज दे सकें।

तंग आकर कराई FIR
लड़की ने इसका विरोध किया। उसने पिता से अधिक दहेज मांगने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति और जेठ ने यातना की हदें पार कर दीं। पिछले कुछ महीनों से उसका पति आए दिन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता। जब पति बाहर जाता तो जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करता और जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इन सब प्रताड़ना के बाद युवती अपने मायके चली गई, और उसने मामले की शिकायत बालाघाट थाने में दर्ज कराई। वहां से जीरो रिपोर्ट आने पर सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related