शराब कारोबारी के घर आयकर की रेड, पानी की टंकी में छिपा रखे थे 1 करोड़ रुपये

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दमोह : आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले में व्यवसायी शंकर राय और उनके भाइयों के परिसरों पर छापेमारी (Income Tax Raid) में आठ करोड़ रुपए नकद, तीन किलोग्राम सोना और संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं. 50 वाहनों में करीब 100 आयकर अधिकारियों ने राय बंधुओं के यहां छापा मारा था. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आयकर विभाग जबलपुर क्षेत्र की संयुक्त आयुक्त मुनमुन शर्मा ने भाषा को बताया कि गुरुवार तड़के शुरू हुई छापेमारी अब भी जारी है. अब तक आठ करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं. इनमें से एक करोड़ रुपये पानी के एक कंटेनर में छिपाकर रखे गए थे. इसके अलावा तीन किलोग्राम वजन का सोना भी बरामद किया गया है.

शर्मा ने बताया कि आयकर अधिकारियों को राय बंधुओं की संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं. उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान मिले कागजात से पता चला है कि राय को शराब की दुकानों का ठेका मिला था और वह अपने कर्मचारियों के नाम से लग्जरी बसें चला रहा था. शर्मा ने कहा कि आयकर विभाग ने शंकर राय और उनके भाइयों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है.

राय परिवार करता है कई तरह के कारोबार
अधिकारियों ने कहा कि आयकर विभाग के कर्मचारियों और इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के पुलिसकर्मियों सहित लगभग 200 कर्मी व्यवसायी और उसके भाइयों कमल राय, राजू राय और संजय राय के विभिन्न परिसरों की तलाशी ले रहे हैं. सूत्रों के अनुसार राय परिवार शराब, परिवहन और पेट्रोल पंप का कारोबार करता है.

भाई की पत्नी को आया हार्ट अटैक
शंकर राय के छोटे भाई राजू राय की पत्नी साधना राय की तबियत अचानक खराब हो गई. बाद में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है. उन्हें पहले दमोह के और फिर जबलपुर के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...