तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को गांव वालों ने घेरकर पीटा

Date:

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में तमंचे के बल पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा और घात लगाकर बैठ गया. जैसे ही नाबालिग बाथरूम जाने के लिए कमरे से बाहर निकली वैसे ही आरोपी ने उसे धर दबोचा और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान पीड़ित लड़की की चीख सुनकर उसका पिता जाग गए और आरोपी युवक के हाथ में तमंचा देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया.

तमंचे के बल पर नाबालिग के साथ रेप

यह मामला सैनी कोतवाली इलाके का बताया जा रहा है, ग्रामीणों ने आरोपी युवक को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है.

पीड़िता ने बताया कि हम रात में बाथरूम करने के लिए उठे और दरवाजा खोला देखा कि एक बाहर एक लड़का बैठा था फिर उसने मेरे सिर पर तमंचा सटा दिया और बोला कि शोर मत मचाना और वो मुझे कमरे के अंदर ले गया. फिर उसने मेरे साथ गलत काम किया. मैं बहुत मना किया पर वो नहीं माना. पापा तुरंत उठे दरवाजा खोला और बाहर जाकर चिल्लाने लगे. इतने में गांव वाले भी आ गए वहां पर बहुत सारे लोगों ने उसे पकड़ लिया. हम थाना आए हैं, हमने थाने में तहरीर दे दी है.

पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी पर रात तीन बजे एक लड़के ने कट्टा सटा दिया. उसके साथ बलात्कार किया उसके बाद हम पर भी कट्टा तान दिया. लेकिन हम किसी तरह से चुपचाप बाहर निकले और शोर मचा दिया. तभी गांव के लोग मौके पर जमा हो गए. फिर सबने मिलकर इसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया थाना सैनी क्षेत्र से रेप का मामला सामने आया है. जहां पर एक घर में लड़का पाया गया है जिसके पास तमंचा था. इस मामले की जांच जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी कहा जा रहा है कि लड़के और लड़की में पहले संबंध थे और परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related