नोएडा मुख्यालय ने दिया निर्देश जवाहर नवोदय विद्यालय खुलेगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सूरजपुर। जवाहर विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा के दिशा निर्देश के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत् कक्षा 6वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भौतिक रूप से विद्यालय खोले जाने का निर्णय निम्नलिखित शर्तो के आधार पर लिया गया है जिसमें अभिभावकों को अपने बच्चों को विद्यालय में भेजने से पूर्व शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।
जवाहर विद्यालय समिति, मुख्यालय नोएडा के दिशा निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता की स्वीकृति कि वे विद्यालय भेजने को तैयार है तथा कोविड-19 आदि बीमारी होने पर वह तुरंत विद्यालय मे अपना सहयोग प्रदान करेंगे तथा जो भी विद्यालय प्रशासन का निर्णय होगा उसे अभिभावक को मान्य होगा।  कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिए भौतिक रूप से खुल गया है। विद्यार्थी को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अंतर्गत विद्यालय प्रशासन, सदन प्रभारी, कक्षा अध्यापक एवं अन्य स्टाफ द्वारा समय-समय पर दिए गए समस्त गाइडलाइन एवं दिशा निर्देशों को फॉलो तथा मास्क लगाना, हाथ धोना तथा सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य व सदन के अंदर बाहर साफ-सफाई को समय-समय पर सुनिश्चित होगा कोई भी सामूहिक रूप से एक जगह उपस्थित होकर के कोई कार्यक्रम संपन्न नहीं होगा। विद्यालय परिसर को छोड़कर कोई भी विद्यार्थी बिना अपने अभिभावक, स्कार्ट टीचर के बाहर नहीं जाएगा। प्रतिदिन अपनी टेंपरेचर की जांच करवानी आवश्यक होगी। यदि बुखार, खांसी, जुकाम या अन्य कोई परेशानी होती है तो तत्काल चिकित्सा लेनी होगी और अभिभावक को सूचित करना होगा। अनावश्यक कोई भी विद्यार्थी इधर-उधर नहीं घूमेगा तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल स्टाफ नर्स तथा अपने हाउस मास्टर को बताएगा। कक्षा में समय से उपस्थित हो जाएगा तथा पठन-पाठन में गंभीरता से भाग लेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related