तरंदुल घाट के किनारे तेंदुए की मिली लाश, शिकार की आशंका, मुंह से निकला था खून, वन विभाग की जांच जारी

Date:

जगदलपुर/कांकेर : गुरुवार को तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि, तेंदूए के मुंह से खून भी निकल रहा था। वहीं वन विभाग की टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। तेंदुए की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के कोरर वन परिक्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर कुछ युवक इलाके से गुजर रहे थे। जब वे तरंदुल घाट पहुंचे तो देखा पुल के नीचे एक तेंदुआ मरा हुआ पड़ा है। जिसके बाद युवकों ने इसकी जानकारी फौरन वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए के शव को कोरर लेकर गए। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, तेंदुआ की मौत कैसे हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है।

कोरर के जंगल में है कई तेंदुए
कांकेर जिले के कोरर वन परिक्षेत्र में काफी संख्या में तेंदुए हैं। आए दिन वे बस्ती के नजदीक भी पहुंचते हैं। इलाके में तेंदुआ का आतंक भी देखने को मिलता है। कई ग्रामीणों और मवेशियों का भी तेंदुआ शिकार कर चुका है। इलाके के ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर हमेशा दहशत का माहौल देखने को मिलता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...