Trending Nowशहर एवं राज्य

RAIPUR BREAKING : कालीचरण महाराज के बाद सहायक खाद्य अधिकारी भी गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

रायपुर। ज़िले के सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर निलंबित कर दिया गया था। वहीँ गंज थाने में संजय दुबे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

बता दें कि इससे पहले रायपुर में दो दिवसीय ‘धर्म संसद’ कार्यक्रम में महात्मा गांधी पर हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज ने कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। रायपुर में केस दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस ने कालीचरण को मध्यप्रदेश के खजुराहों से गिरफ्तार कर लिया है।

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: