छत्तीसगढ़ चेम्बर ने रायपुर से सूरत हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध करवाने… ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र प्रेषित किया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर द्वारा आज दिनांक 25 दिसम्बर 2021 को रायपुर से सूरत (गुजरात) हवाई सेवा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु माननीय  ज्योतिरादित्य सिंधिया , केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, नई दिल्ली को पत्र प्रेषित किया गया।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष  अमर पारवानी ने पत्र के माध्यम से बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कपड़ा एवं सराफा बाजार है। रायपुर मार्केट में भारत द्वारा निर्मित सभी प्रकार के कपड़ा एवं सराफा का आयात एवं निर्यात होता है। सबसे ज्यादा सूरत (गुजरात) मंडी से व्यापार होता है। रायपुर से प्रतिदिन सूरत (गुजरात) के लिये काफी संख्या में व्यापारियों का आवागमन होता है। हवाई सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण व्यापारियों को रेल से यात्रा करनी पड़ती है, जिसमें आने-जाने में काफी समय लग जाता है, जिससे व्यापारियों को परेशानी होती है। रायपुर के कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों द्वारा इस हवाई सेवा हेतु लम्बे समय से मांग की जा रही है।

श्री पारवानी ने माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया है कि कपड़ा एवं सराफा व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए रायपुर से सूरत (गुजरात) के लिए नियमित हवाई सेवा उपलब्ध कराने की कृपा करें जिससे कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कपड़ा एवं सराफा बाजार के साथ ही आम नागरिकों को भी इस हवाई सेवा का लाभ मिल सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related