बीरगांव निगम चुनाव, 23 को वोटों की गिनती… रूम इतना स्ट्रांग कि हवा और रोशनी भी न जा सके, रूम की खिड़कियां तक सीमेंट से चुनवाईं…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीरगांव नगर निगम चुनाव में प्रशासन ने अडवानी स्कूल को स्ट्रांग रूम बनाया है। जहां मतदान के बाद पेटियों को रखा गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी है कि हवा और रोशनी का भीतर जाना मुश्किल है। स्ट्रांग रूम की सभी खिड़कियों और रोशनदार को ईट व सीमेंट से चुनवा दिया गया है। कमरे को पूरी तरह पैक कर दिया गया है।

वहां लाइट और बिजली व्यवस्था भी ऐसी की गई है कि शॉर्ट सर्किट न हो सके। बिजली विभाग वाले भी लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का भी सख्त पहरा है। थ्री लेअर में हथियारों से लैस जवान भीतर और बाहर लगाए गए है। टीआई भरत बरेठ ने बताया कि स्कूल के बड़े हाल को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जहां पर सभी 40 वार्डों की मत पेटियों को रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर सीसीटीवी 6 हाईटेक कैमरे लगाए गए है। स्ट्रांग रूम के कैमरे को बाहर लगे स्क्रीन से जोड़ दिया गया है। जहां से सभी दल के लोग मत पेटियों को देख सकते हैं। स्कूल के मैदान में भी कैमरे से नजर रखा जा रहा है। उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही है। ताकि आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके।

20 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी
स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर 20 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला बल के फाेर्स है। सीएएफ के जवान स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर तैनात है। बिना आईडी और अधिकारियों के अनुमति किसी को जाने नहीं देते है। स्कूल के मैदान में उरला पुलिस के जवान तैनात है। अधिकारी खुद हर तीन घंटे में स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंचते है। रात बजे उरला टीआई खुद स्ट्रांग रूम की जांच करने पहुंचे थे।

40 वार्ड का फैसला होगा
गुरुवार को 40 वार्ड के प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। उनके मतों की गिनती होगी। इसके लिए स्कूल में 12 कमरों को चिन्हित किया गया है। जहां सभी वार्डों के मतों की गिनती होगी। मतगणना में शामिल होने वाले लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है, जिनके पास कार्ड होगा। उन्हें ही भीतर प्रवेश दिया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related