पारा 5.4 डिग्री, मौसम विभाग की चेतावनी… अगले 48 घंटे में जिले में और बढ़ेगी ठंड… लगातार दूसरे दिन शीतलहर, 5 वें नंबर पर दुर्ग…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उत्तर में आ रही ठंडी हवाओं व बर्फबारी का असर ट्विनसिटी में भी पड़ा है। 3 किलोमीटर प्रतिघंटे औसत की गति से आ रही हवा ने ट्विनसिटी को ठिठुरने मजबूर कर दिया है। शीतलहर की स्थिति बन गई है। सोमवार को सुबह 5.30 बजे जिले का तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

यह सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। यह ऑल टाइम रिकार्ड 29 दिसंबर 2014 में दर्ज 5.4 डिग्री की बराबरी पर रहा। यह तापमान प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा। अंबिकापुर में पारा 1 डिग्री दर्ज किया गया। कोरिया में 3.3, डुमरबहार में 4.4 और लाभांडी में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आ रही है। इसकी गति भी काफी धीमी है। इससे इसका प्रभाव अधिक पड़ रहा है। पारा के अचानक गिरने को इसे ही सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। सुबह कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अभी ठंड का प्रकोप कुछ दिन रह सकता है। ट्विनसिटी में दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 5 डिग्री तक कम रहा। सुबह नमी की मात्रा 78 और शाम को 61 फीसदी रही।दोपहर 2.30 से सुबह 5.30 तक 22 डिग्री गिरा तापमान

रविवार की दोपहर ट्विनसिटी का तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। शाम ढलते ही पारा गिरने लगा। शाम 7 बजे तक पारा 14 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस तरह करीब साढ़े चार घंटे में ही पारे में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शाम ढलने और उसके कुछ देर बाद चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आधी रात के बाद ठंड का असर बढ़ा।सरकारी अस्पतालों में 20 % तक बढ़ी बच्चों की ओपीडी

सरकारी व निजी अस्पतालों में बच्चों की ओपीडी 20% बढ़ गई है। सात दिन पहले तक जिला अस्पताल की चाइल्ड ओपीडी में रोज जहां 150 बच्चे आते थे, अब 175 तक आ रहे हैं। निजी अस्पतालों में इससे ज्यादा पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में 90 फीसदी बच्चे सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक 1 साल तक के बच्चों को मौसम का असर ज्यादा हो रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : धर्म कानून पर हाईकोर्ट सख्त!

CHHATTISGARH : High Court strict on religious law! रायपुर। छत्तीसगढ़...

MAHUA MOITRA EGG ATTACK : महुआ पर अंडा हमला!

MAHUA MOITRA EGG ATTACK : Egg attack on Mahua! रायपुर...