छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सल्तनत समझ ले, यदि भगवा ध्वज का अपमान होगा तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी: विष्णुदेव साय

Date:

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सीधे चेतावनी देते हुए कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर के टिकरापारा में भगवा ध्वज के अपमान, ध्वज उखाड़े जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सल्तनत और खुद को सुल्तान समझने वाले भूपेश बघेल समझ लें, यदि भगवान श्री राम के ननिहाल में भगवा ध्वज का अपमान हुआ तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में लगातार भगवा ध्वज के अपमान और पहले कवर्धा और अब राजधानी रायपुर के टिकरापारा में भगवा ध्वज के अपमान को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों है कि कांग्रेस के आते ही छत्तीसगढ़ में लगातार भगवा ध्वज का अपमान किया जा रहा है? शांति का टापू प्रभु राम के आदर्शों को मानने वाले प्रदेश में भगवा ध्वज का अपमान कांग्रेस के आते ही क्यों हो रहा हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजधानी रायपुर में भगवा ध्वज का अपमान करने वाले सभी लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी करने व कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं साथ ही कवर्धा मामले की न्यायिक जांच कर कवर्धा का न्याय कर जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करने की मांग की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने यह भी आरोप लगाया कि कवर्धा मामले में भेदभावपूर्ण रवैय्या ही राजधानी सहित अन्य स्थानों में भगवा ध्वज के अपमान को प्रोत्साहित कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं चिंता का विषय है और यदि प्रदेश सरकार का यही रवैय्या रहा तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...