कांग्रेस ने देश को शून्य से शिखर तक पहुंचाया : सीएम भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर/लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव में कांग्रेस के मुख्य आब्जर्वर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदस्यता महाभियान की शुरूआत करते हुए नव प्रवेशित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं जिसने आजादी के बाद देश के नागरिकों के विकास और सुविधा के लिए सुई से हवाई जहाज तक निर्माण किया।

बघेल ने कहा कि जब देश आजाद हुआ, तब भारत में सुई तक नहीं बनता था, कांग्रेस के शासनकाल में राष्ट्र के विकास में उत्तरोतर वृद्धि करने की योजना प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने बनाई, जिसके बाद देश में सुई से लेकर राकेट तक निर्माण शुरू हुआ। भाजपाई पूछते है कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया? देश की आजादी के लिए अनगिनत यातनाएं हजारों कांग्रेसियों ने झेली, जेल गए, आंदोलन के दौरान लाठी, गोली खाई, सैकड़ों आजादी के दीवाने शहीद हो गए। लेकिन यह आजादी अधूरी रहती अगर हमें संविधान न मिलता।

कांग्रेस की ओर से चुनाव की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री बघेल ने लखनऊ में संविधान दिवस पर सदस्यता महाभियान की शुरूआत करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है। सपने देखने और सपने साकार करने का सबको संविधान अधिकार देता है। कांग्रेस पार्टी में महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल ने सतत आंदोलन कर आजादी दिलाई और संविधान लिखने का काम भीमराव अंबेडकर को सौंपा।

उस कांग्रेस का सदस्य होना गर्व की बात है जहां कांग्रेसियों के खानदान देश के लिए कुर्बान हो गए । लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उर्जा भरने के साथ छत्तीसगढ़ की योजनाओं नरवा, गरवा, घुरुवा,बाड़ी की सफलता से महिलाओं और युवाओं के आत्मनिर्भर होने की बात कही। यूपी में भी छत्तीसगढ़ जैसी योजना लाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने की जिम्मेदारी युवाओं और महिलाओं की है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related