आज का मौसम: छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी ठंड…न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद ठंड बढ़ने लगी है. वैसे तो ठंड की शुरुआत दिवाली के बाद हो चुकी थी. लेकिन बीते 10 दिनों तक मौसम में बदलाव के कारण ठंड गायब हो गई थी. अब एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट drop in minimum temperature देखने को मिल रही है. जिससे ठंड शुरू होने के साथ हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में आ रही शुष्क हवा के कारण शनिवार को भी मौसम शुष्क रह सकता है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. बावजूद इसके न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है.

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान Raipur maximum temperature 30.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और राजनादगांव का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related