इस समय ज्ञान पर नहीं धान पर चर्चा कीजिये:कौशिक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा मुख्यमंत्री पत्र पॉलिटिकल में व्यस्त

रायुपर। प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री अपने केवल कमजोरियों को छिपाने के लिए पत्र लिख कर सियासत कर रहे हैं।जब जूट मिल कलाकत्ता को बारदाना का आर्डर देने का अधिकार प्रदेश सरकार के पास है तो इसके लिए पत्र लिख कर केवल मुख्यमंत्री भ्रम फैलाने में जूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में इस बात को प्रदेश सरकार ने स्वीकारा है कि बोरा खरीदी को लेकर जूट मिल को आदेश देने का अधिकार प्रदेश सरकार को है तो इस समय पर बोरे के नाम पर प्रदेश की अक्षम कांग्रेस सरकार क्यों सियासत कर रही है। धान खरीदी को लेकर ऐसे ही विलंब हो रहा है किसान औने-पौने दाम पर धान खुले बाजार में बेचने को विवश है जबकि प्रदेश सरकार को धान खरीदी को लेकर अपनी तैयारी पहले ही पूर्ण कर लेनी थी लेकिन जब लगातार भाजपा व किसानों का दबाव बढ़ता जा रहा है तब मुख्यमंत्री ज्ञान अज्ञान की बातें कर ध्यान भटकाने में जूटे हुए हैं इस समय तो पत्र पाॅलिटिक्स को छोड़कर ज्ञान की बजाये धान की बाते करने चाहिये तो बेहतर होगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा प्रदेश की किसानांे को कांग्रेस केवल अपने सत्ता आनंद के लिए वोट बैंक का हिस्सा मानती है। इसलिए इस सरकार के पास छलावा के अलावा कोई चारा नही है किसानों को लेकर जो वादा किया गया है उसे निभाने में कांग्रेस पूरी तरह नकाम है। एक बार मुख्यमंत्री जी को सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी व उनके परिवार के अन्य सदस्यों से इस बात की चर्चा करनी चाहिये की धान खरीदी को लेकर क्या किया जाये और उसके बाद ही कुछ बयानबाजी करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related