Prayagraj: महंत नरेंद्र गिरी मौत के मामले में CBI कोर्ट में दायर की चार्जशीट, आनंद गिरि के बारे में ये खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। सीबीआई ने प्रयागराज कोर्ट में महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करवाई गई है। इस मामले में तीन आरोपी आनंद गिरी, संदीप तिवारी और उसके बेटे आदया तिवारी के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। इन तीनों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है, और चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में सीबीआई का साफ कहना है कि जांच लगातार जारी है। दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक, महंत नरेंद्र गिरी को धमकाया गया था और आनंद गिरी ने ब्लैकमेल किया कि वह एक वीडियो लीक करेगा। आनंद गिरी ने इस मामले में कथित तौर पर कहा कि वह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर देगा। नरेंद्र गिरी ने दावा किया था कि आनंद गिरी ने वीडियो तीन लोगों को दिखाया था।

कोर्ट में दायर चार्जशी
कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट की माने तो आनंद गिरि की ओर से प्रयागराज में तीन और हरिद्वार में दो लोगों के साथ वीडियो की डिटेल्स शेयर की गई थीं। शेयर की गई इस चार्जशीट में कहा गया है कि महंत नरेंद्र गिरी की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। बताया गया है कि घबराए नरेंद्र गिरि की आत्महत्या से मौत हुई है। वहीं अब इस मामले में कोर्ट दो दिसंबर को सुनवाई करेगा।
सीबीआई ने चार्जशीट में यह भी लिखा है कि आनंद गिरी, आद्या प्रसाद तिवारी और उसका बेटा संदीप तिवारी बाग़म्बरी मठ तथा बड़े हनुमान जी के मंदिर में पहले जैसा अपना वर्चस्व वापस पाने के लिए महंत नरेंद्र गिरी को परेशान करने की साजिश रची थी। दायर की गई चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मौत से पहले नरेंद्र गिरी ने आन्नद गिरी से सुलह की भी कोशिश की थी। वह प्रयागराज से बाहर आनंद गिरी से मिलना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related