मारो मण्डल युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न…सैकड़ो की संख्या में जूठे युवा कार्यकर्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संजय महिलांग संवाददाता

नवागढ़। बुधवार को नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा मारो मंडल की प्रथम कार्यसमिति बैठक विप्र भवन मारो में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से विकास दर दीवान जिला महामंत्री भाजपा, नरेंद्र वर्मा जिला महामंत्री, नरेंद्र शर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक, परमेश्वर वर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, दयावंत धर बांधे प्रदेश एससी मोर्चा महामंत्री, निशा चौबे प्रदेश कन्या संयोजिका, बबलू राजपूत जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधु राय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी शामिल हुए।

बैठक के लिए मारो नगर पंचायत को भव्य बैनर पोस्टर से सजाया गया था, वहीं अतिथियों का आतिशबाजियों के स्वागत उपरांत नगर में डीजे के साथ रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के नेतृत्व में भाजपा एवं परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा जिले में पूरी तरह मजबूत विपक्ष के रूप में कार्य कर रहा है। आज संगठन में उन्ही को दायित्व मिला है जो योग्य और पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम कर रहे। आज उपस्थित युवाओ की संख्या ने बता दिया है पार्टी में सत्ता के लोभियों की जगह कर्मठ कार्यकर्ताओं का महत्व है।

महामंत्री वर्मा ने कहा कि भाजपा की व्यक्तिवाद की जगह संगठन को सर्वोपरी मान चलती है, यदि कोई संगठन को नही स्वीकारेगा तो ऐसे लोगो के लिए कोई स्थान नही है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा ने कहा कि पूरे जिला में मारो मंडल युवा मोर्चा की टीम बहुत सशक्त है यहां के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा सबके लिए अनुकरणीय है। कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया में मारो नगर युवा मोर्चा कार्यकारिणी की सूची की खबर आई थी वह पूरी तरह फर्जी है जिला युवा मोर्चा इसका खंडन करती है।

स्वागत उद्बोधन देते हुए अभिषेक राजपूत ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस कार्यक्रम को विफल बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को फोन करके डराया एवं धमकाने की कोशिश की गई लेकिन हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति इतने निष्ठावान हैं कि उन सत्ता के लोभीयो को किनारे कर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर मधु राय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला महामंत्री महिला मोर्चा, योगेश वर्मा, तारन राजपूत, प्रणय दीवान, यूपेश साहू, मुछकुंद वर्मा, दुर्गा सोनी, डॉ जगजीवन खरे जिला उपाध्यक्ष, अमीता बघेल, प्रेम वर्मा, चंद्रपाल साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा, संतोष चौबे, रामकुमार देश लहरा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष, राजेश साहू सरपंच, खिलेश्वरी देवांगन, नेहा तिवारी, बब्बू शुक्ला किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, सुरेश साहू महामंत्री, टीकम पुरी गोस्वामी, आलोक तिवारी, विकास शुक्ला, गुरमुख सिंह भार्गव, बबलू बांधे, जितेंद्र मात्रे, अभिषेक राम भूषण राजपूत, मनीष साहू, महेश्वर साहू, राजेश वर्मा, पुष्पा मात्रे, बाल शंकर वर्मा, शुभम कुमार, चंदू वर्मा, व्यास देवांगन, धर्मेंद्र गोस्वामी, सुभाष साहू, बसंत गुप्ता, महेश्वर यादव, दुर्गेश वर्मा, गणेश वर्मा, तुकाराम साहू संजय यदु संजय तिवारी सूरज वर्मा रवि साहू लालदास मार्गो संजय तिवारी बबलू पांडे बसंत गुप्ता रामेश्वर कुमार राजपूत पुरानी बघेल दयाराम सोनवानी धर्मेंद्र गोस्वामी मेहुल वर्मा धर्मेंद्र वर्मा सुशील पांडे दीपक पांडे राजू दिवाकर शिव कुमार कोसले वीरेंद्र राजपूत नारायण साहू कमलेश साहू धीरेंद्र बांधे चंचल ठाकुर निशु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related