कांग्रेस 138 साल पुरानी पार्टी भाजपा की उम्र मात्र 38 साल धरमलाल कौशिक बताएं कौन किसका नकल कर रहे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर तंज कसते हुए कहा कि तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 लाख सदस्य बनाकर 70 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज कराई वहीं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मिस कॉल से 46 लाख सदस्य बनाये 14 सीट पर सिमट गए। भाजपा जितने सदस्य बनाने का दावा करती थी उतने वोट भी नहीं पाई थी। भाजपा सच्चाई को स्वीकार करें जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर भाजपा से जोड़ने की कोशिश की गई थी। भाजपा के नेता अपने आका को खुश करने जनता से उनकी मोबाईल लेकर भाजपा के मिस काल सदस्यता नम्बर पर कॉल करते थे। जिन्हें भाजपा अपना सदस्य बताती रही उन्हें खुद पता नही होता कि वो भाजपाई कब बन गए? छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के उन्मादी विचारधारा धर्म से धर्म को लड़ाने की नीति और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा के विरोधी एवं किसान नौजवान महिला के विरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुटता से कांग्रेस को मत देकर रमन सिंह की सरकार एवं भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...