बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, कैलाश विजयवर्गीय फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित इन्हें भी मिली जगह

Date:

भोपाल। भाजपा ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश से 12 चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय को दोबार राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता राष्ट्रीय कोषअध्यक्ष बनाए गए हैं।शिवराज मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं उमा भारती मुख्यमंत्री को भी पूर्व मुख्यमंत्री के नाते बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है।शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। लाल सिंह आर्य को फिर से एससी मोर्चा की जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। संसद में मुख्य सचेतक होने के कारण राकेश सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में पदेन स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावे नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, नरोत्तम मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद संध्या राय का भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...