गुंडागर्दी कर रही यूपी पुलिस, क्या देश में पीड़ितों के आंसू पोंछना गुनाह है : CM भूपेश

Date:

रायपुर : दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट (Raipur Airport) पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा कि मैं लखनऊ जा रहा था, लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई. क्या यूपी में लोगों के साथ खड़े होने पर प्रतिबंध है? क्या यूपी जाने के लिए अब वीजा लेने की जरूरत है? जो भी विरोध कर रहे हैं, भाजपा उन्हें रौंद देना चाहती है. भाजपा के विरोध में उतरने वालों को कुचल देना चाहती है, जो सामने आए उसे गोली से भून देना यही इनकी स्पष्ट रणनीति है, जो लखीमपुर में घटना हुई है इससे यह स्पष्ट हो रहा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या देश में पीड़ितों के आंसू पोंछना गुनाह है ?मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से खट्टर का बयान आ रहा है, वह सब को समाप्त कर देना चाहते हैं. विरोध का स्वर होना ही नहीं चाहिए, यह निरंकुशता की निशानी है. यह तानाशाही रवैया है. हिंदुस्तान में प्रजातंत्र है, यह नहीं चलेगा.रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार

वहीं रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि शहर में भाजपा को जाने से हमने नहीं रोका. भाजपा वहां खुद नहीं गई. क्यों रमन सिंह आधे रास्ते से लौटकर वापस आ गए. हमने किसी को वहां जाने से नहीं रोका है और जब हम पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं तो हमें क्यों रोका जा रहा है.

प्रियंका के साथ हुई घटना, निंदनीय

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से प्रियंका गांधी के साथ घटना हुई, वह बेहद निंदनीय है. सीतापुर में उन्हें रोका गया, पुलिस के पास कोई अरेस्ट वारंट नहीं था. यूपी पुलिस गुंडागर्दी कर रही है. विपक्ष के नेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया है.

योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में योगी आदित्यनाथ की पूरी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए. केंद्रीय मंत्री जिस तरह अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं, वहीं एक ओर उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, ऐसे में उन्हें तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related