सेवा व समर्पण अभियान को हर वर्ग तक पहुंचाएं : देवादास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संवाददाता संजय महिलांग

नवागढ़। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, जिला महामंत्री विकास धर दीवान के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा खंडसरा मंडल के अध्यक्ष अश्वनी कुमार साहू के नेतृत्व में ग्राम चरगवां में स्वच्छता अभियान, फल वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान चंद्रपाल साहू मंडल अध्यक्ष नवागढ़, देवदास चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, छन्नूलाल गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

चन्द्रपाल साहू ने कहा कि पीएम के 71वें जन्मदिन से 7 अक्टूबर तक पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही समर्पण अभियान को विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से आयोजित कर रहे। इन आयोजन से मंशा है कि लोगों के अंदर सेवा के महत्व और समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जाग्रत किया जा सके।

देवादास चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा व समर्पण की थीम पर चलाए जा रहे अभियान को हर वर्ग तक पहुंचाएं।

छन्नू गुप्ता ने बताया कि कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देश की 80 करोड़ आबादी को नवंबर महीने तक मुफ्त में अनाज देना है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच किलो मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

इस अवसर पर कुंजबिहारी ठाकुर, महेंद्र जयसवाल, दुर्गेश जयसवाल, नागेश्वर जयसवाल, तुकाराम साहू, नीलकमल यादव, मनहरण केसरवानी,उमेश साहू विश्वराज नेताम, धर्मराज नेताम, शिव कुमार चौहान, दीपेंद्र निषाद, राजकुमार निषाद नवरंगपुर, मोती लाल यादव चरगवां, फुल सिंह साहू चरगवां, भारत सिंह साहू, शिवकुमार साहू चरगंवा, रामावतर साहू उडतला, मनोज कुमार निषाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

फ़ोटो – 01

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related