अनिल देशमुख के वकील को CBI ने किया गिरफ्तार…SI के जरिए केस को प्रभावित करने के आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के वकील आनंद डागा कोकेंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कल (बुधवार, 01 सितंबर) रात 11 बजे मुंबई में गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ ही जांच एजेंसी ने सीबीआई में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार किया है. दोनों पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है.

इन दोनों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा. गिरफ्तार होने वाले सीबीआई के सब इंस्पेक्टर का नाम अभिषेक तिवारी है. सीबीआई ने दिल्ली और इलाहाबाद में उनके परिसरों पर भी छापेमारी की है.

सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि निचले स्तर के एक सीबीआई अधिकारी ने अनिल देशमुख के खिलाफ प्रारंभिक जांच को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली है. इसके बाद सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के लीक होने की जांच शुरू की. इसी सिलसिले में बुधवार की देर शाम तक सीबीआई ने वकील आनंद डागा से पूर्व मंत्री के खिलाफ प्रारंभिक जांच में कथित गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की, बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता देशमुख पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुंबई में होटल और बार मालिकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था. इस आरोप पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है और उसकी जांच कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related