BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से हुए रवाना, साथ लौट रहे सभी मंत्री और 54 विधायक

Date:

रायपुर। सीएम भूपेश के रायपुर रवाना होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर अपने नेताओं की भव्य स्वागत की तैयारी की है. पिछली बार की तरह इस बार भी जोरदार स्वागत होगा.

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक की थी. इसके बाद उन्होंने कहा था कि मैंने हमारे नेता को सब कुछ बता दिया है. राजनीतिक के साथ-साथ राज्य प्रशासनिक चर्चा भी हुई. अंत में मैंने राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. उन्होंने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वह अगले सप्ताह यहां आएंगे और पौने तीन साल के कार्यों को लेकर दौरा करेंगे.

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ मामले में पीएल पुनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है. अपनी बात आलाकमान से कह दी है.बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में 55 विधायक AICC के दफ्तर में डटे हुए थे. विधायकों से मुख्यमंत्री के समर्थन में पत्र भी लिखवाए गए. ये पत्र आलाकमान तक भेजे गए. बघेल के नेतृत्व में बेहतर कार्य किए जाने का हवाला पत्र में दिया गया. आने वाले दिनों में बघेल को ही मुख्यमंत्री बनाएं रखने की मांग विधायकों ने की थी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 सट्टा ऐप बैन, STF एक्शन तेज

VIJAY SHARMA PRESS CONFERENCE : 400 betting apps banned,...

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी में बड़ी टूट!

RUSSIA DOLLAR DEAL : रूस-अमेरिका डील की भनक… सोना-चांदी...

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...