विधायक दिल्ली जा रहे मतलब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संकट गहराता जा रहा: रमन सिंह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विवाद अब दिल्ली पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक दिल्ली में जुट रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहले ही दिल्ली में मौजूद हैं. अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली दौरे पर हैं. यही नहीं राज्य के तीन दर्जन से ज्यादा विधायक दिल्ली में जुटे हैं. इस मुद्दे पर अब विपक्ष भी हमलावर हो गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधायकों की दिल्ली रवानगी पर कहा है कि विधायकों को एकत्रित करने का मतलब है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का संकट गहराता चला जा रहा है. कांग्रेस द्वारा एयरपोर्ट पर जिस तरह से नारेबाजी की जा रही थी, वह स्पष्ट संकेत है.

विधायकों को कर रहे हैं लामबंद

रमन सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेस के अंदर ढाई-ढाई साल की प्रक्रिया प्रारंभ करने का काम केंद्रीय नेतृत्व ने कर दिया है. अभी ऐसा स्पष्ट हो रहा है कि अब विधायकों को लामबंद किया जा रहा है.

रमन सिंह का आरोप

मुख्यमंत्री द्वारा विधायकों की बैठक लेकर उन्हें दिल्ली के लिए किया जा रहा रवाना ताकि केंद्रीय नेतृत्व के सामने यह शक्ति के रूप में खड़े हों

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related