अभिषेक बच्चन को अस्पताल से मिली छुट्टी, हाथ फ्रैक्चर होने के चलते हुए ​थे भर्ती

Date:

मुंबई: अभिषेक बच्चन को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें शूटिंग के दौरान हाथ की उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद से वो हाथ में प्लास्टर चढ़वाकर काम चला रहे थे. लेकिन हालत में सुधार न होने पर कल डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी.जहां उनका बड़े डॉक्टर्स की देखरेख में इलाज किया गया और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कल रात को अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ उन्हें देखने के लिए लीलावती अस्पताल भी गए थे.

उंगली की हुई सर्जरी

बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन के हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ था. जिसे प्लास्टर के जरिए जोड़ने की कोशिश डॉक्टर्स ने कुछ दिन पहले की थी लेकिन वो सही से नहीं जुड़ी. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक को डॉक्टर ने सलाह दी कि वो एक छोटी से सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हों ताकि उसका सही तरीके से इलाज किया जा सके.इसलिए कल शाम के अभिषेक लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गए थे. जिसके बाद उन्हें देखने के लिए अमिताभ खुद अस्पताल पहुंचे और इलाज की पूरी जानकारी ली. पूरी तरह से आश्वत होने के बाद ही अमिताभ कल घर के लिए रवाना हुए.

ऐश्वर्या रहीं साथ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज जब अभिषेक की सर्जरी की जा रही थी, उस वक्त ऐश्वर्या दिन भर उनके साथ रहीं और अस्पताल से छुट्टी दिलाकर ही उनके साथ घर रवाना हुई हैं.

प्रेग्नेंसी की खबरों से चर्चा में हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों मीडिया फोटोग्राफर्स के लिए सबसे हॉट टॉपिक बनी हुई हैं. जैसे ही खबर आती है कि ऐश्वर्या कहीं बाहर जाने वाली हैं तो फोटोग्राफर्स के बीच खलबली मच जाती है और वो उनके फोटोज के लिए फील्डिंग लगाकर बैठ जाते हैं. अफवाहों का बाजार गर्म है कि ऐश्वर्या एक बार फिर प्रेंग्नेंट हैं. जिसके कयास उनके फैंस सबसे ज्यादा लगा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Afim Ki kheti : अधिकारी का निलंबन हुआ बहाल, जारी हुआ आदेश

Afim Ki kheti :  Official's Suspension Revoked; Order Issued   Afim...

KORBA FOREST NURSERY FIRE : बर्ड नर्सरी में भीषण आग

KORBA FOREST NURSERY FIRE : Massive fire in bird...

MGNREGA TOP DISTRICT : मनरेगा में कबीरधाम नंबर-1

MGNREGA TOP DISTRICT : Kabirdham No. 1 in MNREGA रायपुर।...